Other Sports
कैंपबेल ने खेलने की पुष्टि की
एजेंसी Wednesday, September 30, 2009 01:07 [IST]  

नई दिल्ली. पूर्व यूएस ओपन चैंपियन न्यूजीलैंड के माइकल कैंपबेल ने 8 से 11 अक्टूबर तक गुड़गांव में खेले जाने वाले 12.5 लाख डालर इनामी राशि के इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। कैंपबेल ने कहा इंडियन ओपन में खेलने को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं। मैंने इस टूर्नामेंट के बारे में बहुत कुछ सुना है। पीटर थामसन और पैने स्टीवर्ट जैसे दिग्गज वहां खिताब जीत चुके हैं।



मैं विजेताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहता हूं। उन्होंने कहा भारत में गोल्फ काफी फलफूल रहा है। कई बेहतरीन कोर्स और खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं। कैंपबेल ने वर्ष २क्क्५ में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता था।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: