चेन्नई. भारतीय हाकी गोलकीपर बलजीत सिंह की चोटिल आंख में गुरूवार को लैंस लगाया जायेगा| लेंस लगने के बाद ही उनके स्वदेश वापसी का समय पता चल पाएगा| गौरतलब है बलजीत का अभी अमेरिका में उपचार चल रहा है । बलजीत अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी दायीं आंख में सुधार की सही स्थिति की जानकारी में कुछ और समय लगेगा ।
बलजीत ने अलाबामा के बाल्टीमोर से फोन पर कहा, ‘‘दायीं आंख सिकुड़नी शुरू हो गयी है व बायीं आंख की तुलना में कम दबाव के कारण 10 दिन पहले आंख में पड़ने वाले दबाव में सुधार के लिये सिलिकान आयल का इस्तेमाल किया गया था। डाक्टर मेरी दायीं आंख में लैंस लगायेंगे । चार-पांच दिन तक निरिक्षण में रखने के बाद मेरे भारत लौटने की तारीख का फैसला हो जायेगा । ’’ इससे पहले बलजीत ने कहा था कि वह लेजर उपचार के बाद रंगों को पहचान पा रहे हैं ।