Ludhiana
टी-10 इंट्रासिटी टूर्नामेंट में जगरप्रीत बना शाइनिंग स्टार
भास्कर न्यूज Wednesday, September 30, 2009 05:14 [IST]  

लुधियाना. टी- 10 गली क्रिकेट के लुधियाना इंट्रा सिटी मैच मंगलवार को एससीडी गवर्नमेंट कालेज में हुए। ट्रायल देने आए 1200 के करीब खिलाड़ियों में से खिलाड़ी चुन कर चार टीमें बनाई गई। लुधियान गली एक, गली दो, गली तीन और गली चार के बीच मंगलवार को मैच खेले गए। इन चार गली टीम के बीच खेले गए 10-10 ओवर के मैच के बाद 14 फाइनल खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो कि लुधियाना गली का प्रतिनिधित्व करेंगे।



मंगलवार को हुए इंट्रासिटी टी 10 गली क्रिकेट टूर्नामेंट में गली नंबर 1 विजेता बना। फाइनल मैच में गली नंबर 1 ने गली नंबर दो को 32 रनों के अंतर से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गली नंबर एक ने 104 रन बनाए। इसमें चिंतन ने 33, सन्नी ने 27 और जगरप्रीत ने 17 रन का योगदान दिया। गली नंबर दो की ओर से गुरिंदर ने दो विकेट हासिल किए।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी गली नंबर दो की टीम 72 रन ही बना पाई। विवन ने 13, अजरुन पुरी ने 12 और अरुण ने तीन रन बनाए। गली एक की ओर से जगरप्रीत ने एक विकेट हासिल किया। जगरप्रीत को अपनी आलराउंड परफॉर्मेस के लिए शाइनिंग स्टार के खिताब से नवाजा गया। इससे पहले हुए मैच में गली नंबर तीन ने 4 नंबर को हराया।



गली नंबर 3 ने 111 रन बनाए। राहिल नंदा ने 24, सकुन ने 38 रन बनाए। गली नंबर 4 की ओर से रवि कुमार ने दो और सुखदीप ने एक विकेट झटका। 112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गली नंबर 4 केवल 64 रन ही बना पाई। अमरजीत ने 20, गुरजीत ने 10 रन बनाए। गली नंबर 3 की ओर से लवकुश ने दो और सकुन ने 2 विकेट हासिल किए।



एक अन्य मैच में गली नंबर 3 को 32 रनों से हरा दिया। गली नंबर एक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए। इसमें जगरप्रीत ने 29, सन्नी कुमार ने 20 और वरुण ने 18 रन बनाए। गली नंबर 3 की ओर से सकुन और राहिल ने एक एक विकेट झटका। गली नंबर तीन जवाबी पारी में 77 रन ही बना बाई। गली नंबर 1 के जगरप्रीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।



पहले बैटआउट मुकाबले में गली नंबर 2 ने गली नंबर 4 को, दूसरे बैटआउट मुकाबले में गली नंबर 2 ने गली नंबर 3 को हराया। लुधियाना गली के महागुरु वरिंदर चोपड़ा और गुरु वरिंदर कुमार पटवारी की निगरानी में एससीडी गवर्नमेंट कालेज में मैच हुए। पूरे भारत में 16 शहरों में टी 10 गली क्रिकेट मुकाबले होंगे। जिसमें नासिक, लटूर, सूरत, दमन, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, ग्वालियर, अमृतसर, जालंधर, पंचकुला, लुधियाना, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया और पटना शामिल है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: