Jodhpur
पंचायतीराज के सम्मेलन में जोधपुर के कांग्रेसी दिखाएंगे ताकत
भास्कर न्यूज Wednesday, September 30, 2009 06:37 [IST]  

जोधपुर. पंचायती राज की स्वर्ण जयंती पर 2 अक्टूबर को नागौर में होने वाले सम्मेलन में जोधपुर शहर और देहात से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे। जिला प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल ने इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शहर एवं देहात कांग्रेस की अलग-अलग बैठकें लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



शहर कांग्रेस कार्यालय में निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से शुरू हुई प्रभारी मंत्री ने सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की और इसे सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया।



बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सईद अंसारी ने की। कार्यकर्ताओं को सांसद चंद्रेश कुमारी, पूर्व विधायक जुगल काबरा, राजेंद्रसिंह सोलंकी, रमेश बोराणा, महापौर ओम कुमारी गहलोत, उप महापौर गनी फौजदार, श्रीमती कल्पना सिंघी, महामंत्री शांतिलाल लिंबा, सुरेश व्यास, सचिव उत्तम वरवानी, तेजराज शर्मा, आजम जोधपुरी सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। देहात कांग्रेस की बैठक भी निर्धारित से साढ़े चार घंटे देरी से शुरू हुई।



पंचायतरी राज सम्मेलन की तैयारियों के बारे में प्रभारी मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने जानकारी दी। पूर्व विधायक भंवर बलाई की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक को सांसद बद्री्रराम जाखड़, सांसद चंद्रेश कुमारी, विधायक मलखानसिंह विश्नोई, उम्मेदसिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव गौरा, पूर्व प्रधान भोमाराम, मोहन चौधरी, रहमतुल्ला, वहीद भाई, कालूराम सोनल, भगवान राठी, मृगेंद्रसिंह, रमेश थानवी सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। इधर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश गहलोत ने बताया कि जयपुर में 30 सितंबर को प्रकोष्ठ का सम्मेलन होगा।



कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आज : सम्मेलन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी व केसी लेंका संबोधित करेंगे। इसमें भाग लेने जोधपुर शहर के कार्यकर्ता मंगलवार को रवाना हुए।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: