Jodhpur
गहलोत की फर्राटा दौड़
भास्कर न्यूज Wednesday, September 30, 2009 07:09 [IST]  

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी 69 घंटे की यात्रा में दस बड़े काम कर गए। नई योजनाएं जोधपुर को आधुनिक शहरों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी तो पुरानी योजनाएं से हटी धुंध आम शहरी की जिंदगी को पहले से राहतभरी बनाएगी।



उन्होंने हर बैठक में तीखे तेवर के साथ स्पष्ट कहा कि अब न कोताही चलेगी और न बहाना। अगर उनकी योजनाओं पर अमल शुरू हो जाता है तो जोधपुर में आने वर्षो में 2 अरब रुपए से ज्यादा का फ्लो आएगा।



ये सपने बनेंगे हकीकत



मेट्रो ट्रेन : फिजिब्लिटी रिपोर्ट आने पर पांच करोड़ लगें, या दस करोड़, ब्लू प्रिंट बनाने को कहा।



फिजियोथेरेपी कॉलेज : जोधपुर में पहला सरकारी फिजियोथेरेपी कालेज अगले सत्र से।



जनाना अस्पताल : एमडीएम मंे 29 करोड़ की लागत से बनेगा, एक करोड़ रुपए जारी भी कर गए।



कार्डियक ओपीडी : एमजीएच में कॉर्डियक ओपीडी शुरू करने, आपातकालीन सेवाओं के विस्तार के ब्लू प्रिंट मांगे और सीटी स्कैन के लिए 64 स्लाइड्स की तेज-तर्रार मशीन जल्द लगाने को कहा।



एम्स को गति : एम्स के काम को गति देने चिकित्सा सचिव जोधपुर आए। खुद गहलोत जयपुर रवाना होने से पहले निर्माणाधीन कार्यो को देखने गए।



सड़कें और सीवरेज : 18.90 करोड़ से 66 सड़कों और 17.87 करोड़ से कच्ची बस्ती के 13 कार्यो को हरी झंडी।



बस्तियों का विकास : कच्ची बस्तियों के लिए स्वीकृत पौने दो सौ करोड़ रुपए की योजनाओं को मूर्त रूप देने और शेष बस्तियों को राजीव गांधी आवास योजना में शामिल करने का प्रोजेक्ट ।



एयरपोर्ट : जेडीए ने एअरपोर्ट अथॉरिटी को 6 लाख रुपए का चेक भेजा।



जमीन दी : सरदारपुरा मेघवाल बस्ती में स्कूल को जमीन। कृषि भूमि पर बसी कालोनियों को पट्टे के शिविर। पाली व पाल रोड के लोगों को मुआवजे की पहल।



आर्थिक मदद : सामाजिक सुरश्रा के तहत 60 लोगों का आर्थिक मदद।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: