Other Sports
34 वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन रांची में
एजेंसी Thursday, October 01, 2009 00:52 [IST]  

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में 34 वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन आगामी 21 नवंबर और समापन पांच दिसंबर को होगी। खेल की स्पर्धाए रांची, जमशेदपुर और धनबाद में आयोजित की गई है। झारखंड ओलिंपिक संघ व आयोजन सचिव एस एम हाशमी ने आज यहां बताया कि भारतीय ओलिंपिक संघ की गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने 34 वें राष्ट्रीय खेल के कार्यक्रमों की अंतिम स्वीकृति दे दी है।



उन्होंने बताया कि खेल की स्पर्धाए रांची जमशेदपुर और धनबाद में आयोजित की गई है। श्री हाशमी ने बताया कि 34 वें राष्ट्रीय खेल में कुल 34 स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। इन खेलों में से रांची में 23 जमशेदपुर में पांच और धनबाद में छह स्पर्धाएं आयोजित होगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: