Other Sports
मेक्सिको विश्वकप फुटबाल की मेजबानी की दौड़ से हटा
एजेंसी Thursday, October 01, 2009 01:03 [IST]  

मेक्सिको सिटी. दुनिया की सबसे लोकप्रिय खेल प्रतियोगिता फुटबाल विश्वकप की दो बार सफल मेजबानी कर चुके मेक्सिको ने वर्ष 2018 और वर्ष 2022 में होने वाले टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी वापस ले ली है। मेक्सिको फुटबाल महासंघ फेमेक्सफट के महासचिव डेसियो डी मारिया ने कहा दो कारणों से हमें यह फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा है।



पहला कारण है वैश्विक आर्थिक मंदी और दूसरा हमें खुद निवेश की जरूरत है। मेक्सिको ने वर्ष 1970 और 1986 में विश्वकप की मेजबानी की थी। उसके हटने के बाद अब आस्ट्रेलिया, बेल्जियम और नीदरलैंड, इंग्लैंड, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, स्पेन और पुर्तगाल, कतर, रूस और अमेरिका विश्वकप टूर्नामेंटों की मेजबानी की दौड़ में रह गए हैं।



अगले वर्ष होने वाला विश्वकप दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा है जबकि 2014 में ब्राजील इसकी मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ फीफा अगले वर्ष दिसंबर में वर्ष 2018 और वर्ष २क्२२ में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए वोट करेगा।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: