कोलकाता. भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया अपने पुराने क्लब ईस्ट बंगाल से जुड़ गए हैं। उन्होंने करार से संबंधित जरूरी हस्ताक्षर बुधवार को किया। भूटिया ने ईस्ट बंगाल से करार पर हस्ताक्षर अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद किया है। उल्लेखनीय है कि मोहन बागान ने अनुशासनहीनता के आरोप में जून में भूटिया को छह माह के लिए टीम से निलंबित कर दिया था।
बाद में एआईएफएफ के पंचाट ने उन्हें अंतिम फैसला आने तक किसी भी क्लब से खेलने की झंडी दे दी थी। करार के बाद भूटिया ने कहा कि वे इस सत्र में होने वाली आई लीग में ईस्ट बंगाल की ओर से खेलेंगे। ईस्ट बंगाल अपना पहला मैच पुणे एफसी के खिलाफ 3 अक्टूबर को खेलेगा।