Thursday, October 01, 2009 01:20 [IST]  

danik bhaskarविजेंद्र का पहला व आखिरी प्यार बॉक्सिंग

एजेंसी

vijendraनई दिल्ली. मिडिलवेट वर्ग (75 किग्रा) में दुनिया के नंबर वन बॉक्सर बने विजेंद्र सिंह कहते हैं कि भले ही वे बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में भी पूरे आत्मविश्वास से खड़े नजर आते हैं, लेकिन उनका पहला और आखरी प्यार सिर्फ और सिर्फ बॉक्सिंग हैं। ओलिंपिक और वल्र्ड चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाले 23 वर्षीय विजेंद्र अपने ‘डेडली पंचेस’ बल्कि ‘डेडली लुक’ के लिए भी जाने जाते हैं और यही वजह है कि वे बॉलीवुड और टेलीविजन शो के भी पसंदीदा सितारे बन कर उभरे हैं।



विजेंद्र ने कहा कि नंबर वन का खिताब मिलने पर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं ईश्वर और प्रशंसकों का धन्यवाद भी करता हूं, जिनके आशीर्वाद और समर्थन से मैं यहां तक पहुंचा हूं। इस सवाल पर कि इन दिनों वे टेलीविजन शो और बॉलीवुड के नामचीन सितारों के साथ खूब नजर आ रहे और कहीं उनका इरादा भी तो सिनमेा की रूपहली दुनिया की तरफ रूख करने का नहीं है? विजेंद्र ने कहा कि बॉ¨क्सग की वजह से आज मुझे पूरी दुनिया पहचानती है। आज मुझे जो भी मान सम्मान मिल रहा है, वह एक बॉक्सर के रूप में ही है।



बॉक्सिंग ही उनका पहला और आखरी प्यार है और मैं इसी दुनिया में कामयाबी के और शिखर छूना चाहता हूं। वल्र्ड बॉक्सिंग में मुझे कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा, लेकिन अब सोने और चांदी की झलक बार बार मेरे दिमाग में कौंध रही है। मेरा मजबूत इरादा है कि आने वाले मुकाबलों में मैं सोने और चांदी से कम के पदक पर समझौता नहीं करूंगा।

  share
विचार:

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: