नई दिल्ली. कनाडा के आगामी दौरे पर भारतीय हॉकी टीम की कमान ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह संभालेंगे। 7 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 अक्टूबर को विक्टोरिया में खेला जाएगा। हॉकी इंडिया ने इस दौरे के लिए 22 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को की। इससे पहले चयनसमिति के सदस्य कर्नल बलबीर सिंह, बीपी गोविंदा, मधु यादव, सीता मेहता और शासकीय पर्यवेक्षक अजितपाल सिंह व जफर इकबाल ने पुणो में आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा।
टीम में दो गोलकीपर एड्रियन डिसूजा और श्रीजेश पीआर को शामिल किया गया है। रक्षापंक्ति को दायित्व कप्तान संदीप के अलावा वी. रघुनाथ और सरदार सिंह को सौंपा गया है। भारतीय टीम दौरे के पहले 2 मैच विक्टोरिया और बाकी मैच वेंकूवर में खेलेगी। इस दौरे का उद्देश्य चैंपियंस चैलेंज 1 के लिए भारतीय टीम को अच्छी तैयारी उपलब्ध कराना है। यह टूर्नामेंट इसी वर्ष दिसंबर में अर्ज्ेटीना में खेला जाएगा। इस दौरे से अगले साल भारत में ही होने वाले हॉकी विश्वकप और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में भी टीम को मदद मिलेगी।
दौरे का कार्यक्रम
तारीख मैच स्थान
9 अक्टूबर पहला विक्टोरिया
11 अक्टू. दूसरा विक्टोरिया
14 अक्टू. तीसरा वेंकूवर
16 अक्टू. चौथा वेंकूवर
18 अक्टू. पांचवां वेंकूवर
22 अक्टू. छठा वेंकूवर
24 अक्टू. सातवां वेंकूवर
टीम इस प्रकार है
डिफेंडर : संदीप सिंह (कप्तान), वी. रघुनाथ, सरदार सिंह।
गोलकीपर : एड्रियन डिसूजा, श्रीजेश पीआर।
मिडफील्डर : गुरबाज सिंह, विक्रम पिल्ले, धनंजय महादिक, धरमवीर सिंह, बिरेंदर लकड़ा (सीनियर), दानिश मुज्तबा।
फॉरवर्ड : भरत चिकारा, अजरुन हलप्पा, तुषार खांडेकर, राजपाल सिंह, गुरविंदर सिंह चांडी, प्रभजोत सिंह, एसवी सुनील, शिवेंद्र सिंह, सरवनजीत सिंह, रोशन मिंज आमिर खान।
आरक्षित : मंदीप अंतिल, बिरेंदर लकड़ा (जूनि.), भरत छेत्री, वीएस विनय, अजितेश राय।