चंडीगढ़. र्आयस बिजनेस स्कूल बनूड में बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हास्य अभिनेता भगवंत मान मौजूद रहे। उन्होंने अपने चुटकलों से विद्यार्थियों को खूब हंसाया। भगवंत मान ने कहा कि व्यक्ति नौकरी व शिक्षा के दौरान कई बार मानसिक तनाव से गुजरता है।
ऐसे में लाफ्टर थेरेपी तनाव मुक्त करने का सबसे कारगर तरीका है। हमें ज्यादा से ज्यादा हंसना चाहिए ताकि तनाव को कम किया जा सके। यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार ट्रैफिक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के एसपी एस.एस.दून मौजूद रहे। ट्रैफिक पुलिस ने प्रदर्शनी के अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात से संबंधित जानकारियां देने के लिए पर्चे बांटे गए। इस मौके पर दून ने पौधारोपण भी किया।