Jodhpur
मदनसिंह आर्य स्मृति मुक्केबाजी 8 से
भास्कर न्यूज Thursday, October 01, 2009 06:41 [IST]  

जोधपुर. आर्य समाज फोर्ट और जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मदनसिंह आर्य स्मृति राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 8 से 10 अक्टूबर तक यहां खेली जाएगी। आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के महामंत्री रामसिंह आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य की टीमें हिस्सा लेंगी।



बुधवार को इस प्रतियोगिता का पोस्टर जारी किया गया। गौरतलब है कि मदनसिंह आर्य की स्मृति पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दूधिया रोशनी में होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: