लुधियाना. गुरु नानक खालसा कालेज फॉर विमन (जीएनकेसीडब्ल्यू) की सॉफ्टबाल टीम लगातार तीसरी बार पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कालेज सॉफ्टबाल टूर्नामेंट की विजेता बनी है। चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार यह प्रतियोगिता जीत ली।
टीम में बलजीत कौर, कुलजीत कौर, दलजीत कौर, नवदीप कौर, अमनजीत कौर, संदीप कौर, गुरप्रीत कौर, अर्शी, श्वेता, राजवंत कौर, जसबीर कौर, नवदीप कौर, कुलदीप कौर और साधना शामिल हैं। प्रिंसिपल डॉ. कर्मजीत कौर विरदी ने खिलाड़ियों और कोच हरदीप सिहं गिल और सुखदेव सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।