जोधपुर. संचार व सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। वे यहां दो घंटे रूककर नागौर जाएंगे। पायलट नागौर में आयोज्य पंचायत राज सम्मेलन में भाग लेने के बाद शाम साढ़े पांच बजे सड़क मार्ग से जोधपुर आएंगे। जोधपुर सर्किट हाउस में वे डाक व बीएसएनएल अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे वे मंडोर एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होंगे।