Jodhpur
जेटेक्स व बीकानेर के बीच फाइनल
भास्कर न्यूज Friday, October 02, 2009 06:21 [IST]  

जोधपुर. जेटेक्स और बीकानेर की टीमों ने श्री माहेश्वरी प्रीमियर क्रिकेट लीग के फाइनल में जगह बना ली। गुरूवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैचों में जेटेक्स ने फ्रेंड्स इलेवन को 66 रन से और बीकानेर ने जय महेश टीम को 69 रन से हरा दिया। पहले मैच में जेटेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए। मक्खन ने 59 रन बनाए। उसने छह छक्के लगाए।



भावेश लाखोटिया ने 53 रनों का योगदान दिया। जवाब में फ्रेंड्स इलेवन 20 ओवर में 140 रन ही बना सका। गौरव ने 47 व महेश ने 32 रन बनाए। भावेश लाखोटिया ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। दूसरे मैच में बीकानेर ने 136 रन बनाए। पवन डागा ने 45 रन बनाए। जवाब में जय महेश टीम 67 रन पर सिमट गई। पवन डागा ने तीन विकेट लिए।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: