टेढ़ी-मेढ़ी राहों पर होगी कैट वॉक
Bhaskar.Com Saturday, October 03, 2009 01:39 [IST]  

Travelजाबली-कसौली की हसीन वादियों में घूमने को तैयार हो जाएं। कैट्स क्लब इस जगह पर ट्रैकिंग की तैयारी में है। यहा नियमित रूप से कैट्स क्लब ट्रैकिंग ट्रिप आयोजित करता रहता है। शुरुआत जाबली से होती है और गड़खल से कसौली की तरफ कूच किया जाता है।



सफर की शुरुआत सुबह 5.30 से और शाम 7 बजे वापसी होती है। इस ट्रैकिंग का खर्च भी अधिक नहीं है। 1000 रूपए तक खर्च आता है । ब्रेकफास्ट, लंच और ईवनिंग स्नैक्स का इंतजाम इस दौरान किया जाता है। ट्रैकिंग का हिस्सा कैट्स क्लब के सदस्य ही बन सकते हैं।



नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर की तरफ से नाटको का मंचन नियमित रूप से होता रहता है। नाटक के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न किए जाने की अपेक्षा है। तो फिर देर किस बात की बैग उठाये और चल दे एक रोमांचक ट्रैकिंग पर और वापसी में अपनी थकान नाटक देख कर दूर करे।



आप इस बारे में और जानकारी के लिए नंबर 9988721010 पर संपर्क या इस ईमेल आईडी CATS.chd@gmail.com पर लोग इन कर सकते है या दोनों कर सकते है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: