Ludhiana
सरकार बनाएगी फ्लैट्स
नीरज मैनरा Saturday, October 03, 2009 04:16 [IST]  

लुधियाना. एक अदद आशियाने का सपना देखने वालों के लिए दीवाली के मौके पर अच्छी खबर है। पंजाब सरकार सूबे के पांच शहरों लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा और पटियाला में 5482 फ्लैट्स का निर्माण कराएगी। योजना का खाका तैयार हो चुका है।



इनका निर्माण इकॉनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस), लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी), मीडियम इनकम ग्रुप (एमआईजी) और हायर इनकम ग्रुप (एचआईजी) की जरूरतों और उनकी जेब को ध्यान में रखकर किया जाएगा। फ्लैट्स वन रूम सेट से लेकर थ्री रूम सेट तक प्रस्तावित हैं। फ्लैट्स के निर्माण का जिम्मा स्थानीय निकाय विभाग के तहत नगर सुधार ट्रस्टों पर होगा।



यह निर्माण भी ट्रस्ट की जमीन पर होंगे। ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स 2488, एलआईजी 1858, एमआईजी 986 और एचआईजी फ्लैट्स की संख्या 150 तय की गई है। अमृतसर में 1880, बठिंडा में 1272, जालंधर में 880, पटियाला में 340 और लुधियाना में 1110 फ्लैट्स का निर्माण किया जाना है। लुधियाना में ईडब्ल्यूएस 450, एलआईजी 400, एमआईजी एमआईजी 110 और एचआईजी 150 फ्लैट्स होंगे।



सरकार की योजना इन फ्लैट्स को मुनासिब कीमत पर लोगों को देने की है। हालांकि सभी शहरों में बनने वाले फ्लैट्स की कॉस्ट ऑफ कंस्ट्रक्शन एक ही होगी, लेकिन शहरों के हिसाब से जमीन के रेट अलग अलग होने के कारण उनकी कीमत तय होगी।



जल्द शुरू किया जाएगा निर्माण



सरकार की ओर से पांच शहरों में फ्लैट्स का निर्माण करने को हरी झंडी मिल चुकी है। अमृतसर, पटियाला, जालंधर, बठिंडा और लुधियाना में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के जरिए इनका निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए जल्द तैयारी शुरू कर दी जाएगी। - मनमोहन सिंह, चीफ इंजीनियर, स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब सरकार

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: