लुधियाना. जिला एथलेटिक मीट में एथलीट ने अपना पुरा जोर लगा दिया। शुक्रवार को मीट का गुरु नानक देव स्टेडियम में समापन हुआ। अंडर 14 लड़कों में लांग जंप में विनोद कुमार ने, 100 मीटर में धर्मेद्र ने पहला स्थान हासिल किया।
अंडर 14 लड़कियों में 600 मीटर और 100 मीटर दौड़ में हरप्रीत कौर ने पहला, लांग जंप में बलविंदर कौर ने, अंडर 16 लड़कों में 100 मीटर, 400 मीटर में सोनू शर्मा, 800 मीटर में चरनजीत सिंह, 1500 मीटर में सुमित ने जैवलिन थ्रो में इंदरपाल सिंह और लांग जंप में अमरजोत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
अंडर 16 लड़कियों में 100 मीटर में तनदीप कौर, 400 मीटर और 800 मीटर में योगिता रानी, 1500 मीटर में उर्मिला, लांग जंप में तनदीप कौर और जैवलिन थ्रो में दीता रानी विजेता रही। अंडर 18 लड़कों में 100 मीटर में दिलबाज सिंह, 400 मीटर में संदीप कुमार, 1500 मीटर में रामपाल यादव और जैवलिन थ्रो में आकाशदीप विजेता रहे।
अंडर 18 लड़कियों में 400 मीटर और 800 मीटर में रूबीना शर्मा, 100 मीटर में नैनी बाला, 1500 मीटर में किरनजीत कौर और जैवलीन थरो में पुनीत शर्मा विजेता रहे। अंडर 20 लड़कियों में 400 मीटर और 800 मीटर में अमनदीप कौर, 1500 मीटर में प्रियंका, लांग जंप में रेखा और जैवलीन थ्रो में अर्शिया बग्गा पहले स्थान पर रही।
अंडर 20 लड़कों में 100 मीटर में विशाल, 400 मीटर में अमनदीप, 150 मीटर में खुशवंत और जैवलिन थ्रो में शशि कांत विजेता रही। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुखदेव सिंह पन्नु ने बताया कि इस बार जिला एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों का पार्टिसिपेशन सबसे अधिक रहा।