Ujjain
कोठार एवं अकाउंटेंट को नोटिस
भास्कर संवाददाता Saturday, October 03, 2009 07:36 [IST]  

उज्जैन. महाकाल मंदिर में ऑडिट की जानकारी नहीं देने वाले कोठार प्रभारी एवं अकाउंटेंट को प्रशासक ने नोटिस जारी किए हैं। मंदिर में 25 अगस्त से 2005-06 के हिसाब-किताब का सरकारी ऑडिट चल रहा है। ऑडिटर एबी गौड़ के साथ 5 सदस्यों की टीम जुटी है। खर्च का हिसाब नहीं मिलने से ऑडिट टीम को रिपोर्ट बनाने में दिक्कतें आ रही है।



ऑडिट टीम कोठार प्रभारी एवं अकाउंटेंट ने जरूरी फाइलें उपलब्ध नहीं कराई हैं। इससे नाराज प्रशासक शुभकरण शर्मा ने दोनों को नोटिस जारी किए हैं। मंदिर कार्यालय में कोठार विभाग प्रभारी एवं अकाउंटेंट को नोटिस जारी किए गए हैं।



तीन शिफ्ट में खींचेंगे फोटो



महाकाल में फोटोग्राफरों को लेकर पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। श्रद्धालुओं की शिकायत पर मंदिर प्रशासक ने फोटोग्राफरों के लिए नया फरमान जारी किया। शनिवार से मंदिर परिसर में फोटोग्राफी करने वालों को तीन शिफ्टों में फोटो खींचने की अनुमति मिलेगी। मंदिर में 15 फोटोग्राफर फोटो खींचते हैं।



कई बार फोटो को लेकर उनमें विवाद हो जाता है। प्रशासक शुभकरण शर्मा के अनुसार नई व्यवस्था के तहत एक शिफ्ट में ५ फोटोग्राफर ही परिसर में फोटो खीच सकेंगे, इसके निर्देश दिए हैं। आगे से शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी।



इनका कहना



ऑडिट टीम निष्पक्ष काम कर रही है। कुछ कर्मचारी जानकारी नहीं दे रहे थे, उन्हें नोटिस देकर फाइलें उपलब्ध कराने को लिखा गया है। - शुभकरण शर्मा, महाकाल मंदिर प्रशासक



ऑडिट तो ठीक से चल रहा है, कुछ कर्मचारी बुलाने पर नहीं आ रहे थे, इससे कार्य प्रभावित हो रहा था। प्रशासक को अवगत कराया है। - ए.बी. गौड़, ऑडिटर

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: