Ujjain
तीन घंटे बाद ताले में बापू
भास्कर संवाददाता Saturday, October 03, 2009 07:42 [IST]  

उज्जैन. शहर में महात्मा गांधी की सबसे अच्छी प्रतिमा विक्रम विवि परिसर में सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने है। इस प्रतिमा पर हर साल शहर के कई लोग पुष्पांजलि अर्पित करने आते हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद जब लोग यहां पहुंचे तो बगीचे के बाहर ताला लगा हुआ था जिससे श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए लोगों को द्वार कूदकर जाना पड़ा।



विवि के गांधी अध्ययन केंद्र द्वारा शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें गांधी भजन और महात्मा गांधी के विचारों पर लंबे व्याख्यान के बाद जब 12.30 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ तो सभी जगह ताले जड़ दिए गए। जब इस मामले में जिम्मेदारों से बात की गई तो उन्होंने अवकाश की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। आश्चर्य तो इस बात का है कि जिस गांधी के कारण अवकाश घोषित हुआ उसी की उपेक्षा करने से विवि बाज नहीं आया।



खुला था द्वार



दोपहर तक कार्यक्रम चला, इस वक्त द्वार खुला था। इसके बाद कर्मचारी भोजन के लिए गए होंगे, इस दौरान ताला लगाया होगा। बाकी समय ताला खुला था। - डॉ. आर.के. अहिरवार, पीआरओ विक्रम विवि उज्जैन

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: