लुधियाना. मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि अकाली दल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के लिए तैयार है। चुनाव कराने में देरी केंद्र सरकार की ओर से हो रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को पत्रकारों से बाद बात कर रहे थे। बादल ने रालोद की एसवाईएल नहर बनाने की मांग को नकारते हुए कहा कि पंजाब एक बूंद भी पानी हरियाणा को नहीं देगा।
बादल ने यह भी कहा कि शहर में सेल टेक्स विभाग ने दो हजार करोड़ की जो वैट चोरी पकड़ी है, उसमें किसी को नहीं बख्शा जाएगा। बिजली संकट के लिए उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मंदी के कारण बिजली उत्पादन के काम में थोड़ी देरी हुई है।
उन्होंने ने लुधियाना के सहकारी बैंक में हाउसिंग लोन में हुए ढाई करोड़ के घपले की जांच के आदेश दिए। जालंधर के मेडिकल इंस्टीच्यूट के संबंध में कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से लगाए गए सारे आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया।