Sagar
शराब बंदी को लेकर कांग्रेस का धरना
भास्कर न्यूज Sunday, October 04, 2009 08:14 [IST]  

सागर. शराब बंदी की मांग को लेकर जिला शहर युवा कांग्रेस ने शनिवार को दोपहर में परकोटा गऊ घाट स्थित शराब दुकान के समीप धरना दिया। इसी समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर आगमन पर यहां से गुजरने का समय भी था और युवा कांग्रेस ने पूर्व में उन्हें काले झंडे दिखाने की बात कही थी। जिसकारण धरना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात था।



धरने के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। शराब दुकान पर आने वाले लोगों को फूल देकर उनसे शराब नहीं पीने की अपील की। इस मौके पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे ने कहा कि महात्मा गांधी के जन्म दिवस से मद्य निषेध सप्ताह मनाने का संकल्प युवा कांग्रेस ने लिया है। कांग्रेस शासित राज्यों में शराब बंदी की मांग भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री से की जाएगी।



शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी जैन सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। धरने में पूर्व विधायक सुनील जैन, डॉ. सुशील तिवारी, निक्की सुकवानी, महेश जाटव, अजय तिवारी, जितेंद्र चौधरी, कमलेश तिवारी, श्यामजी दुबे, रानू खटीक, सचेंद्र वाल्मिकी, दानिश तिवारी, सुरेंद्र महरोलिया, आनंद हैला, सुनील ठाकुर, धर्मेद्र तोमर, संतोष पटेल, भूपेंद्र ठक्कर आदि मौजूद थे।



चर्चा का विषय रहा



शराब बंदी को लेकर शहर एवं ग्रामीण युवा कांग्रेस द्वारा धरने दिए जाने हैं। शहर युवा कांग्रेस के धरने के दौरान यह चर्चा का विषय रहा कि ग्रामीण युवा कांग्रेस ने धरना आयोजित किया या नहीं? यदि नहीं तो इस धरने में ग्रामीण युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे या नहीं?

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: