सागर. बंडा के बरा चौराहे पर शनिवार शाम चार बदमाश टबेरा गाड़ी से आए और रामअवतार ठाकुर को अपने साथ ले गए। एक घंटे बाद उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बरा रोड स्थित होटल पर एक युवक खाना खा रहा था। वह शराब के नशे में होटल के कर्मचारियों को गाली देने लगा।
रामअवतार के मना करने पर वह उन्हें भी गाली देने लगा। इस दौरान वह कुछ देर बाद आने का कहकर चला गया। आधा घंटे बाद वह टबेरा गाड़ी से अरविंद यादव, ग्रीष्म यादव, दीपक यादव और प्रवेंद यादव को लेकर आया और रामअवतार की पिटाई कर गाड़ी में ले गया। रामअवतार के मुताबिक चारों युवक नदी के पास ले गए और मारपीट की।
इस दौरान उन्होंने नदी में फेंकने का प्रयास भी किया। उनमें से दो युवक कहने लगे इसे मारना नहीं है यदि उसने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद चारों युवक उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए।