सागर. खुरई रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम बीना-दमोह सवारी गाड़ी के यात्रियों को स्थानीय युवकों ने पीटा और उनका सामान लूट लिया। जीआरपी ने इसे सामान्य घटना बताई है। ट्रेन के यात्रियों ने सागर स्टेशन पर आकर बताया कि बीना-दमोह सवारी गाड़ी जैसे ही खुरई स्टेशन पर आकर रुकी।
उस समय 25-30 युवक आए और डिब्बों में चढ़कर यात्रियों के साथ मारपीट करने लगे। ये युवक तीन यात्रियों का सामान भी लूट ले गए। घटना ट्रेन गार्ड की उपस्थिति में हुई । जीआरपी से यात्रियों के साथ मारपीट होना स्वीकार किया है, लेकिन लूट की घटना से इनकार कर दिया। यात्रियों का जिला अस्पताल में मेडिकल चैकअप कराया गया है।