Ujjain
छात्रा की शिकायत पर शिक्षक निलंबित
भास्कर संवाददाता Sunday, October 04, 2009 09:02 [IST]  

उज्जैन. प्राथमिक विद्यालय चंदेसरी के शिक्षक चंदूलाल गोयल को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) जेके शर्मा ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ छात्राओं ने अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई।



शनिवार को ही स्कूल की छात्रा ने शिक्षक के विरुद्ध शिकायत की थी। डीईओ ने तत्काल जांच दल स्कूल भेजा और शिकायत सही मिली। शिक्षक गोयल 13 सितंबर से छुट्टी पर हैं। इस मामले में शिक्षक से चर्चा नहीं हो सकी है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: