उज्जैन. कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा के साथ ही कार्तिक मास आरंभ होगा। ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक कार्तिक मास की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। कुछ लोग इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से करेंगे। इस मास में स्नान व दीपदान का महत्व है तथा राधा दामोदर की पूजा की जाती है। महाकाल मंदिर प्रशासक शुभकरण शर्मा के अनुसार भगवान महाकाल की आरती का समय 5 अक्टूबर से परिवर्तित होगा जो फाल्गुन पूर्णिमा तक जारी रहेगा।
आज भी मनेगा शरदोत्सव
शरदोत्सव 4 अक्टूबर को भी मनेगा। गढ़कालिका मंदिर के पास पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर रात्रि 8 बजे से आयोजन शुरू होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. प्रकाश रघुवंशी के मुताबिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके पूर्व चल समारोह भी निकाला जाएगा। समग्र दिगंबर जैन समाज द्वारा जयसिंहपुरा मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 से रात 8.30 बजे आयोजन होंगे।
श्री नित्यानंद सद्गुरुदेव भक्तमंडल पुरानी सब्जी मंडी फ्रीगंज स्थित धर्मशाला में मासिक आरती शाम 6 बजे। श्री कालिदास नवयुवक मंडल कार्तिक चौक में शाम 7 बजे महाराजवाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी द्वारा महाआरती की जाएगी। फ्रीगंज स्थित गुरुद्वारा में रात 10 बजे से डॉ.राम अरोरा द्वारा खीर का वितरण किया जाएगा।