Ludhiana
पीएमसी चुनाव पर मेडिकल कम्युनिटी में हलचल
भास्कर न्यूज Monday, October 05, 2009 02:19 [IST]  

लुधियाना. पंजाब मेडिकल कौंसिल (पीएमसी) की वर्तमान बॉडी का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो जाएगा। बहरहाल, मेडिकल कम्युनिटी में हलचल शुरू हो गई है। रविवार को लुधियाना में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) स्टेट वर्किग कमेटी की बैठक का एजेंडा पीएमसी चुनाव की रणनीति के इर्द गिर्द घूमता रहा। आईएमए को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान की प्रक्रिया में गड़बड़ी का अंदेशा है।



वे चुनाव में दिल्ली व महाराष्ट्र पैटर्न को अपनाने की मांग कर रहे हैं। इसमें मेंबर को सीधे मतदान केंद्र पर आकर वोट देनी होती है। बैठक के बाद सुबाई प्रधान डा.यश शर्मा, सचिव डा.एचएस नारंग, डा.आरएस परमार, उप प्रधान डा.अरुण मित्रा, जिला प्रधान डा.मनोज सोबती, डा.पीएस बख्शी व डा.कुलवंत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पीएमसी एक्ट में संशोधन की मांग रखी।



उन्होंने पीएमसी मंे आईएमए प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग रखते हुए कहा कि चयनित सदस्यों की संख्या तीन से बढ़ाकर दस व नामांकित सदस्यों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात की जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री पहले ही सहमति जता चुके हैं। नई कौंसिल के गठन से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। डा.यश श्र्मा ने कहा कि नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के प्रोग्रामों मंे आईएमए द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है।



विभिन्न जिलों में स्थित आईएमए हाउस में टीकाकरण कंेद्र के लिए जगह भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी ब्लड बैंक मरीजों की जरूरत पूरी करने के लिए काफी नहीं हैं। सरकार प्राइवेट ब्लड बैंक खोलने की प्रक्रिया को सरल करे और सरकारी ब्लड बैंकों की गिनती भी बढ़ाए। डा.शर्मा ने कहा कि वार्षिक स्टेट कांफ्रेंस का आयोजन जालंधर व फगवाड़ा संयुक्त तौर पर करेंगे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: