जोधपुर. जिला प्रशासन एकादश टीम जोधपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट चैंपियन बन गई। रविवार को यहां खेले गए फाइनल में प्रशासन टीम ने एयरफोर्स एकादश को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एयरफोर्स ने 119 रन बनाए।
कप्तान वी् किरण ने 35 व अमित जोशी ने 31 रन बनाए। जिला प्रशासन की ओर से राधेश्याम डेलू ने चार विकेट लिए। जाब में जिला प्रशासन ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर खिताबी जीत हासिल कर ली। नरेंद्र चौहान ने नाबाद 57 व राधेश्याम ने 29 रन बनाए।
एयरफोर्स के क्रूपेश व एसके सिंह ने एक-—एक विकेट लिया। नरेंद्र चौहान को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। समापन समारोह में बीएसएफ के आईजी केएल मीणा मुख्य अतिथि थे। एओसी एयरफोर्स बी. सुरेश, बीएसएफ के डीआईजी आरसी ध्यानी एवं ग्रुप लीडर एयरफोर्स ठक्कर विशिष्ट अतिथि थे। जिला प्रशासन के राधेश्याम डेलू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, एयरफोर्स के कप्तान वी. किरण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अमितसिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। अंत में जेपीएल के मुख्य आयोजक विनित माथुर ने आभार व्यक्त किया।