Sagar
करवा चौथे के पहले चूड़ी बाजार में रौनक
भास्कर न्यूज Monday, October 05, 2009 08:08 [IST]  

छतरपुर. पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ आने से पहले ही महिलाओं ने बाजार में खरीददारी शुरू कर दी है। शहर में एक ओर जहां करवा और पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। वहीं चूड़ी बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है।



इस बार चूड़ी बाजार में रविवार को ही महिलाओं ने पहुंचकर खूब खरीददारी की। रामगली बजरिया स्थित चूड़ी बाजार और पन्ना नाका की दुकानों पर सुहाग की निशानी के रूप में महिलाओं ने चूड़ियां खरीदीं। चौबे कालोनी निवासी अर्चना सिंह बतातीं हैं कि वे त्योहार के दिन अधिक व्यस्त हो जाती हैं इसलिए संडे को ही खरीददारी कर डाली।
उन्होंने बताया कि साड़ी एवं क्लोथिंग की मैचिंग की चूड़ी अधिक पसंद की जा रही हैं। चूड़ी व्यवसायी राकेश लखेरे बताते हैं कि करवा चौथ पर सुहाग की निशानी के रूप में चूड़ी को पहना जाता है। साल में एक बार चूड़ी बदलने का धार्मिक महत्व भी होता है।



सीरियल की चूड़ियों की मांग अधिक



चूड़ी बाजार में लाख, मेटल और कांच की चूड़ियों के अलावा टीवी सीरियल में महिला किरदारों के हाथों में सजने वाली चूड़ियां अधिक पसंद की जा रही हैं। इन चूड़ियों के नाम भी सीरियल के नाम के आधार पर रखे गए हैं। प्रभाति खरे बताती हैं कि महिलाएं बालिका वधू एवं राखी का स्वयंवर पेटर्न की चूड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: