Ujjain
शिव, फिर शिवराज के द्वार
भास्कर न्यूज Monday, October 05, 2009 08:22 [IST]  

उज्जैन. 21 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यह 22वें दिन में प्रवेश कर गई है। सोमवार को उज्जैन में संभागभर के पटवारी एकत्रित होंगे और आंदोलन को तेज करेंगे। हक के लिए वे पहले राजाधिराज महाकाल के दरबार में प्रार्थना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वार ज्ञापन के जरिए अपनी मांग रखेंगे।



मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर उज्जैन संभाग के पटवारी 14 सितंबर से हड़ताल पर हैं। इसके चलते पटवारियों से जुड़े सभी सरकारी काम ठप-से पड़े हुए हैं। इसके बाद भी हड़ताल को खत्म करने के लिए शासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इसे देखते हुए पटवारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।



सोमवार को संभाग के 1100 पटवारी संभागीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी व प्रांताध्यक्ष ठाकुर रामनाथसिंह सोलंकी के नेतृत्व में भगवान महाकाल को ज्ञापन अर्पित कर लंबित मांगों पर शीघ्र आदेश के लिए राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: