Lifestyle
एसेसरीज ऑफ द डे
Bhaskar News Tuesday, October 06, 2009 01:35 [IST]  

अपकमिंग वैडिंग सीजन को देखते हुए डिजाइनर ज्वैलरी गोल्ड, सिल्वर, मीना व पोलकी ज्वैलरी मार्केट में आ रही हैं। हम सजैस्ट कर रहे हैं क्या है लेटेस्ट ज्वैलरी ट्रेंड।

पोलकी

इन दिनों गोल्ड के साथ पोलकी की जड़ाऊ ज्वैलरी हांॅट है। यह वैडिंग के हिसाब से ब्राइड को ट्रेडिशन के साथ खूबसूरत लुक देती है। इन दिनों गले से चिपके रहने वाले चोकर हार चलन में हैं।

कनोती ईयरिंग

ज्वैलरी में पुराना ट्रेंड लौट कर आ रहा है। कान के लम्बा कैरी स्टाइल कनौती लौट कर आ गया है। जडाऊ डायमंड और कुंदन से बने ईयरिंग दिखने में हैवी पर लाइटवेट होते हैं।

डिजाइनर ब्रैसलेट

साड़ी और सूट्स पर रिसैप्शन में पहनने के हिसाब से कुदंन, पोलकी, मीना व गोल्ड में बना चौडा डिजाइनर ब्रैसलेट। हाथ के लिए परफैक्ट है।

एलिगेंट लुक

ट्रैडिशनल चीजों को छोड़कर कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो लाइट परपल कलर के बारीक मोतियों वाला हार जिसमें मैचिंग का लॉकेट एलिगेंट लुक देगा।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: