Ludhiana
ग्रीनलैंड स्कूल में सीबीएसई जोनल चेस चैंपियनशिप शुरू
भास्कर न्यूज Tuesday, October 06, 2009 02:44 [IST]  

लुधियाना. बच्चों के ओवरआल विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उनमें खेलों के प्रति दिलचस्पी का होना भी अति आवश्यक है, क्योंकि ओवरआल ग्रोथ के बिना कोई भी विकास नहीं कर सकता। इसलिए हमें बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए उन्हें खेलों की ओर अग्रसर करना चाहिए। इसी कड़ी में ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर बाईपास में सीबीएसई नार्थ जोन-2 चेस चैपिंयनशिप का आयोजन किया गया।



इसमें पंजाब व हरियाणा के विभिन्न स्कूलों के एक हजार के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पांच अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है। चैंपियनशिप की शुरुआत नगर निगम कमिश्नर एके सिन्हा ने की।



इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कियों में ग्रीनलैंड कॉनवेंट स्कूल ने अकाल अकादमी भाई देसा मानसा को 4-0, ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडर स्कूल ने बीसीएम डुगरी को 4-0, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद ने कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल जालंधर को 4-0, बीसीएम चंडीगढ़ रोड ने ग्रीनलैंड डुगरी को 3-1, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा ने लेडी फातिमा कॉनवेंट स्कूल पटियाला को 3-1, डीएवी पब्लिक स्कूल राजपुरा ने शाह सतनाम सिंह स्कूल सिरसा को 3-1, गुरुनानक पब्लिक स्कूल लुधियाना ने सेक्रेड हार्ट स्कूल बीआरएस नगर को 2.5-1.5, सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल टांडा ने जीआरडी अकादमी लुधियाना को 3-1 से हराया, जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल अमृतसर ने श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल अमृतसर के साथ 2-2 से बराबरी की।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: