Sagar
सड़क पर उतरे संभाग के हड़ताली पटवारी
Bhaskar News Tuesday, October 06, 2009 05:46 [IST]  

सागर. सागर सहित संभाग के पांचों जिलों के हड़ताली पटवारियों ने सोमवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील परिसर से शुरू हुई यह रैली आईजी कार्यालय, कुलपति निवास, सिविल लाइन चौराहे से कमिश्नरी पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।



दमोह, पन्ना, छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिले से आए पटवारियों ने रैली के दौरान अपनी दो सूत्रीय मांगें पूरी कराने के लिए नारेबाजी की। प्रदेश में सागर सहित सभी संभागों के पटवारियों की हड़ताल 14 सितंबर से चल रही है। पटवारी संघ के संभागीय अध्यक्ष अशोक व्यास और सचिव सूर्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि हड़ताल जारी रहेगी। सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी, तब तक इसी गति से आंदोलन जारी रहेगा।



क्या है कारण



राजस्व विभाग ने पिछले वर्ष मई में मप्र पटवारी संघ की की जो मांगे अनुशंसित एवं अनुमोदित कर दी थीं। मांगों से संबंधित संक्षेपिका सरकार सवा साल से लंबित रखे हुए है। इसके अलावा संघ पटवारियों के तबादले गृह तहसील से बाहर किए जाने का विरोध कर रहा है। संक्षेपिका में वेतनमान के अलावा स्टेशनरी भत्ता, निश्चित यात्रा भत्ता एवं कार्यालय किराया की मांग मुख्य है। रैली प्रदर्शन में मोहन खरे, अवध श्रीवास्तव, महेश सोनी, नरेश चौरसिया, केके मिश्रा, राजेन्द्र राजे, ब्रजकिशोर पाठक, शिवशंकर पटेल, ब्रजेश खरे, शिवनारायण पटेल आदि शामिल थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: