Sagar
विकलांगों के साथ हैं अब देश के किन्नर
Bhaskar News Tuesday, October 06, 2009 05:53 [IST]  

सागर. राष्ट्रीय विकलांग पार्टी को छोड़ देश के किसी भी दल ने अब तक किन्नरों को महत्व नहीं दिया है। लोकतंत्र में जब सभी लोगों की समान भागीदारी का प्रावधान है तो विकलांग और किन्नर उपेक्षित क्यों हैं। यह बात विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके दीक्षित ने सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में कही।



उन्होंने कहा कि पार्टी किन्नरों, विकलांगों और विधवाओं की भागीदारी राजनीति में सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पार्टी अपना वोट संगठित करके सरकार पर दबाव बनाएगी। जिससे कि विकलांगों को 1000 रुपए मासिक पेंशन, नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण, बजट और सत्ता में 10 फीसदी हिस्सा मिले। किन्नरों एवं विकलांगों की एकजुटता सरकार के लिए विस्फोटक साबित होगी।



धरना आज



नि:शक्त विकलांग जनकल्याण समिति द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 6 अक्टूबर को राहतगढ़ बस स्टैंड के पास धरना दिया जाएगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह विश्वकर्मा ने दी।



आईडीए अलंकरण समारोह कल



इंस्पिरेशन डांस एकेडमी का अलंकरण समारोह 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से विवि के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। जिसमें नृत्य गायन, अभिनय, माडलिंग मिमिक्री आदि के क्षेत्र की लगभग 25 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: