Sagar
आज तय होगा कौन बनेगा सरताज
Bhaskar News Tuesday, October 06, 2009 05:58 [IST]  

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर विवि अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी कौन चुने जाएंगे, इसका फैसला मंगलवार की रात हो जाएगा। चुनाव के तहत 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराने ऑडीटोरियम में मतदान होगा। शाम 4:30 बजे से मतगणना होगी। रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।



सोमवार को सभी उम्मीदवारों ने कर्मचारियों ने व्यक्तिगत संपर्क किया। उन्होंने अपने-अपने पक्ष वोट देने का आग्रह किया। सुबह 11 बजे से मुख्य प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी सहित सभी विभागों में जाकर कर्मचारियों से अंतिम संपर्क करने उम्मीदवार निकल पड़े थे। शाम तक संपर्क करने का सिलसिला जारी रहा।



इस बार अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें डॉ. केके राव, मदन रजक, सुरेश सिंह जाट, संदीप वाल्मीकि कर्मचारियों को आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सहसचिव पद पर निरंजन पाठक, अंकित गंगेले, करोड़ीलाल पटेल, मिर्जा मेहमूद बेग के बीच मुकाबला होगा। यह चारों उम्मीदवार मतदाताओं से सपंर्क करने में जुटे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। रवि कुमार दुबे, राजेंद्र, गोपाल रजक मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में आकषिर्त करने में जुटे हैं। उपाध्यक्ष एवं महासचिव निर्विरोध चुने जा चुके हैं।



आपत्ति जताई



अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार संदीप वाल्मिकी द्वारा प्रचार कार्ड में विवि का मोनो छपवाकर बांटने पर विधि छात्र परिषद ने आपत्ति जताई है। कुलसचिव एवं चुनाव अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि चुनाव प्रचार सामग्री में विवि का मोनो का उपयोग किया जाना नियमों के खिलाफ है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: