Chandigarh
एसजीजीएस ने जीती खो-खो चैंपियनशिप
Bhaskar News Tuesday, October 06, 2009 06:50 [IST]  

चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज मेंस खो—खो प्रतियोगिता में श्री गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर 26 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। जीजीडी एसडी कॉलेज सेक्टर 32 ने दूसरा, एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना ने तीसरा और मेजबान पीयू कैंपस ने चौथा स्थान हासिल किया। सोमवार को अंतिम लीग मुकाबले में श्री गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज ने पीयू कैंपस को एक पारी और 10 अंक से पराजित किया।



पूरे मैच में जीजीएस कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अन्य मुकाबलों में जीजीडीएसडी कॉलेज ने एसीसीडी कॉलेज लुधियाना को एक अंक से मात दी। दिन के तीसरे मुकाबले में जीजीएसडी कॉलेज ने पीयू कैंपस को एक पारी और 4 अंक से करारी शिकस्त दी। चौथ और अंतिम मैच में एसजीजीएस कॉलेज ने एससीडी कॉलेज लुधियाना को 16 अंक से पराजित कर दिया।

फुटबॉल में पीयू कैंपस जीता



इंटर कॉलेज वुमन फुटबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच में पीयू कैंपस ने शंगीला सोईबम की शानदार हैट्रिक की मदद से जीसीजी कॉलेज सेक्टर 42 को 3—0 से पराजित कर दिया। हाफ टाइम तक पीयू कैंपस की टीम 1 0 से आगे थी। शंगीला ने मैच के 10वें, 80वें और 89वें मिनट में गोल दागे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: