Jodhpur
हत्या का आरोपी गिरफ्तार जिंदा कारतूस बरामद
भास्कर न्यूज Tuesday, October 06, 2009 07:26 [IST]  

जोधपुर. बाड़मेर जिले के बहुचर्चित देवाराम हत्याकांड के आरोपी मनोहरलाल को डांगियावास पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुदकमे दर्ज हैं तथा कई मामलों में वह वांछित है। डांगियावास पुलिस ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान पुलिस को झालेली फौजदार गांव में गुजरात नंबर की एक अल्टो कार खड़ी नजर आई।



पुलिस उसकी तरफ बढ़ी तो चालक ने कार को भगाकर ले जाने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी शिनाख्त बाड़मेर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धोबीकला गांव निवासी मनोहरलाल पुत्र हरलाल विश्नोई के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।



पुलिस का मानना है कि मनोहरलाल ने रिवाल्वर फेंक दी होगी। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी देवाराम हत्याकांड का आरोपी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी व हत्या के प्रयास के मुकदमे भी दर्ज हैं। न्यायालय में पेश करने पर उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: