Ujjain
दो तस्करों से भिड़ी पुलिस, थाना प्रभारी घायल
भास्कर न्यूज Tuesday, October 06, 2009 08:16 [IST]  

मंदसौर नाहरगढ़ से तीन किमी दूर आबाखेड़ी में पुलिस व तस्करों की जमकर हाथापाई हुई। इसमें थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा घायल हो गए, वहीं एएसआई सी.के. परिहार को चोट आई। पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर 255 ग्राम स्मैक व चाकू बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर नाहरगढ़ पुलिस ने आबाखेड़ी में घेराबंदी की। शाम करीब 7 बजे दो लोग बाइक से निकले।



पुलिस की भनक पाकर उन्होंने कुछ दूर ही बाइक रोक दी। इस बीच थाना प्रभारी श्री मिश्रा ने दौड़कर दोनों को पकड़ा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। करीब १क् मिनट तक फिल्मी स्टाइल में हाथापाई चली इसके बाद एएसआई श्री परिहार भी भिड़ गए। कुछ ही देर में दो जवान और आ गए। इसके बाद तस्करों को पकड़ लिया गया। हाथापाई में थाना प्रभारी के कंधे व हाथ में चोट आई है। आरोपियों के नाम मानसिंह पिता नाहरसिंह तथा मुकेश पिता घीसालाल निवासी पलेवना है। उनकी तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई।



इनाम की घोषणा- एसपी डी.पी. गुप्ता ने टीआई श्री मिश्रा की बहादुरी पर तीन हजार रुपए तथा एएसआई श्री परिहार को दो हजार रुपए का अवार्ड दिया। इसी तरह सीतामऊ टीआई बी.एल. अवासिया को मोटरसाइकिल लुटेरों के पकड़ने पर दो हजार रुपए का इनाम दिया गया।



पुराना अपराधी है मानसिंह- थाना प्रभारी श्री मिश्रा के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मानसिंह नाहरगढ़ व नारायणगढ़ क्षेत्र में सक्रिय पुराना अपराधी है। इन थाना क्षेत्र में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और यह फरार वारंटी है। पिपलियामंडी पुलिस थाने में इसके खिलाफ चेक अनादरण का मामला भी विचाराधीन है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: