Ujjain
कार्तिक में सावन सी झड़ी
भास्कर संवाददाता Tuesday, October 06, 2009 08:21 [IST]  

उज्जैन. अश्विन मास के सूखे गुजर जाने के बाद कार्तिक के महीने में उज्जैन, शाजापुर सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सावन जैसी झड़ी लगी हुई है। अमूमन सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में उज्जैन संभाग में 1.7 इंच औसत बारिश हुई। शाजापुर और देवास जिले में बारिश का आंकड़ा ढाई इंच से ज्यादा रहा। उज्जैन जिले में 1.8 इंच औसत बारिश दर्ज की गई।



रविवार से सक्रिय हुआ मानसून क्षेत्र में दूसरे दिन भी मेहरबान रहा। रविवार रातभर अच्छी बारिश के बाद सोमवार दिन में भी रुक-रुककर बरसात होती रही। उज्जैन में दोपहर के वक्त अच्छी बारिश हुई। इसके बाद देर रात तक तक कभी मध्यम तो कभी रिमझिम का दौर चलता रहा। अंचल में भी अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।



शाजापुर में दिन में झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश जिले की गुलाना तहसील में हुई, यहां 5.7 इंच बारिश हुई है। शुजालपुर 4.2 इंच बारिश हुई। उज्जैन संभाग की बारिश का आंकड़ा 25.4 इंच तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: