उज्जैन. नार्मदीय समाज उज्जन द्वारा नर्मदा मांगलम् भवन धर्मशाला पर शरदोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि मुकेश शुक्ल सीईओ जिला पंचायत, अशोक पारे उपायुक्त आबकारी विभाग, विशेष अतिथि ओ.पी.पगारे अपर आयुक्त नगर निगम तथा दिलीप डोंगरे कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग थे। सर्वप्रथम मां नर्मदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
इस दौरान समाज की बालिकाओं द्वारा आकर्षक गरबों की प्रस्तुति दी गई। गरबे में अनुजा शर्मा, साक्षी बिल्लोरे, समृद्धि पाराशर, शिखा पगारे, प्रज्ञा पारे, अक्षिता पाराशर, नेहा शुक्ला, अदिति पाराशर आदि ने भागीदारी की। कोरियोग्राफी मीनाक्षी पारे ने की। पश्चात इंदौर आकाशवाणी के प्रवीण शर्मा का बांसुरी वादन हुआ। तबले पर संगत चिंतेश पाटीदार ने की। संचालन अक्षय चवरे ने किया।
आभार डॉ. प्रभावन शर्मा ने माना। श्री माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत एवं श्री माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत प्रगति महिला मंडल द्वारा शरदोत्सव के उपलक्ष्य में गरबा महोत्सव का आयोजन माहेश्वरी गोलामंडी पर किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजय मूंदड़ा, अंकित मूंदड़ा, ऋतु समदानी ने बताया कि अध्यक्षता महेशप्रसाद पलोड़ ने की। विशेष अतिथि सरिता पुष्कर बाहेती, कुसुम राजकुमार भूतड़ा, अलका भूपेंद्र भूतड़ा थीं।
गरबा महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कैलाश अनीता डागा ने पुरस्कार प्रदान किए। संचालन संजय मूंदड़ा ने किया। आभार संजय लड्ढा ने माना। अखंड महाकाल कॉलोनी जयसिंहपुरा में शरदोत्सव पर कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कैलाश प्रजापत, जयंत राव, लक्ष्मण बाला, महेंद्र काकड़े, पारस राव, सतीशराव, विकास, अजरुन, महेश आदि मौजूद थे।
ग्रुप गरबा एवं डांस स्पर्धा
आदर्श नवयुवक मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य ग्रुप गरबा एवं डांस स्पर्धा का आयोजन इंदिरानगर नागझिरी पर किया गया। स्टार वन अंताक्षरी फेम अमित शर्मा को भजन एवं गीतों की प्रस्तुति पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, आजम शेख, असलम लाला, कमल चौहान, रवि चौहान ने स्मृति चिह्न् भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद जयसिंह दरबार, जिपं सदस्य पुष्पा चौहान, हरनामसिंह शेखावत, रवि विकल, भारत गौसर, सुदर्शन अयाचित आदि मौजूद थे।
अजमीढ़ जयंती एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव : मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार एसोसिएशन के तत्वावधान में दत्त मंदिर बक्षी बाजार में अजमीढ़ जयंती एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन संरक्षक अशोक जड़िया, न्यास अध्यक्ष कैलाश सुनालिया, गोपाल जांगलवा आदि मौजूद थे। भारती वर्मा ने अजमीढ़जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इसी प्रकार इंदिरा नगर स्थित कृष्ण आरोग्य हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर तथा सह अधीक्षक आयुर्वेद कार्यालय व भेरुगढ़ शा.आयुर्वेदिक औषधालय के सहयोग से दमा रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीपाद् पं.राघवदास, विशेष अतिथि लॉयन भगवानदास ऐरन, पुष्पेंद्र जसोरिया, डॉ.बमशंकर जोशी, दिलीप मेहता, श्याम माहेश्वरी, नंदकिशोर सोनी, आर.एन.शुक्ला, शैलेंद्र पाराशर थे।
काव्य गोष्ठी ओम व्यास ओम को समर्पित : गायत्री शक्तिपीठ अंकपात द्वार पर शरद पूर्णिमा पर स्व.पं.ओम व्यास ओम को समर्पित आध्यात्मिक कवि गोष्ठी आयोजित की गई। कवि आनंद, सदाशिव शर्मा, जगदीश पंडच्या अक्स, सुभाष मंगल, देवेंद्र श्रीवास्तव ने कविता पाठ किया। आभार बी.एल.पाटिल ने माना। अंत में खीर वितरित की गई।