Lifestyle
हेयर कलर टिप्स
Bhaskar News Wednesday, October 07, 2009 01:57 [IST]  

Lifestyleहेयर कलर टीनएज गल्र्स से लेकर उम्रदराज महिलाओं तक की पसंद बन गया है। अच्छी क्वालिटी और अपने कॉम्पलेक्शन के मुताबिक लड़कियां कलर कराना पसंद कर रही हैं। पहले की तरह किसी एक्ट्रेस के कलर से प्रभावित होकर कलर कराने की बजाय अपनी पर्सनालिटी और प्रोफेशन के मुताबिक कलर चुन रही हैं। यानी हेयर कलर को लेकरलड़कियों में काफी मैच्योरिटी आ गई हैं।

1. विंटर सीजन आ रहा है इस दौरान गोल्डन शेड(ब्रूनेट) कलर फैशन में रहेंगे। यह कलर सांवले और गोरे दोनों ही कॉम्पलेक्शन की महिलाएं करा सकती हैं। डार्क ब्रूनेट पूरे बालों में और लाइट ब्रूनेट कलर से हाइलाइट्स कराई जा सकती है।

2. स्ट्रीक्स पर कलर कराना लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद है। एक से अधिक कलर की स्ट्रीक्स बालों में डलवा रही हैं, जिसमें रेड कलर के साथ ब्लू और पर्पल स्ट्रीक्स का ट्रेंड है।

3. कान के पास आ रहे बालों पर कलर कराया जा रहा है ताकि पार्टी हेयर स्टाइल बनाई जाए तो कलर वाले बाल आगे और जब न दिखाना हो तो बाल कान के पीछे की तरफ रहें।

4. स्टाइलिश हेयर कट में बालों के एंड्स की तरफ दो ढाई इंच तक लाइटर शेड डलवा सकती हैं। बालों के पाइंट पर कलर बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा गोरे रंग की लड़कियां बालों के बीच में प्लेटिनम सिल्वर कलर करा सकती हैं, जिससे बालों की खूबसूरती बढ़ जाती है।

5. सांवले रंग पर रेड और ब्राउन फैमिली के कलर हमेशा ही अच्छे लगते हैं। आजकल हिना जैसे कलर भी आने लगे हैं, जिन महिलाओं को हिना का कलर अच्छा लगता है वे इस कलर को करा सकती हैं।

6. जिन महिलाओं के पूरे बाल सफेद हो गए हैं और उनमें पीलापन आ गया है तो उनके लिए भी कुछ खास कलर लेकर आए हैं। इन बालों को किसी रंग में ढालने की बजाय क्लियर कलर करा सकती हैं। इससे बालों का रंग तो सफेद ही रहेगा लेकिन उनका पीलापन चला जाएगा और सफेद बालों में भी चमक वापस आ जाएगी। अधिक उम्र की महिलाएं इस तरह के कलर करा सकती हैं।

7. हेयर कलर कराने के बाद खास कलरिंग शैंपू और मास्क इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बाल डैमेज न हों। आजकल बड़ी कंपनियों की कलरिंग रेंज में अमोनिया फ्री कलर आने लगे हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: