Ludhiana
छोटे बादल को पत्र लिख जताई नाराजगी
भास्कर न्यूज Wednesday, October 07, 2009 03:30 [IST]  

लुधियाना. माडल टाउन एक्सटेंशन-2 दुगरी रोड के निवासी सतिंदर महाजन व अन्यों ने छोटे बादल को दोबारा याद पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। इस पत्र में लिखा गया है छह महीने बाद भी रिहायशी कालोनियों के बीचों बीच होकर गुजरती बसों पर पाबंदी नहीं लगाई है। उन्होंने कहा अगर उप मुख्यमंत्री ही उनकी समस्याओं को नजर अंदाज कर देंगे, तो संबंधित विभागों के अधिकारियों का क्या।



रिहायशी कलोनियों के बीच से होकर गुजरती बसों पर रोक लगाने के लिए महाजन ने इससे पहले मार्च 2009 में सुखबीर बादल को पत्र लिखा था। पांच मिनट बचाने के चक्कर में दुगरी रोड से होकर गुजरने की बजाय बसों के चालक आत्म नगर, माडल टाउन एक्सटेंशन ब्लाक डी, संत फतेह सिंह नगर से होकर बस स्टैंड के रूट पर जा रही है।



प्राइवेट बसों के चालक ही नहीं, पंजाब रोडवेज और पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपरेरेशन के ड्राइवर भी इसी तर्ज पर चल इलाका निवासियों के लिए खतरा बने हुए हैं। निवासियों के मुताबिक यह बसें कालोनियों में काफी तेज रफ्तार से होकर गुजरती है।



गिल रोड पर फ्लाई ओवर निर्माण के कारण बसों का रूट दाना मंडी रोड, दुगरी से होते हुए बस अड्डे की तरफ बनाया गया है। परंतु ड्राइवर जल्दी बस अड्डे पर पहुंचने की होड़ में कालोनियों में अपनी बसें घुसा रहे हैं। रिहायशी कालोनियों से होकर यह बसें मैरियट होटल के सामने जाकर दुगरी रोड पर निकलती है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: