लुधियाना. लुधियाना की लड़कियां किसी भी मोर्चे पर दूसरों से कम नहीं हैं। चाहे बात शिक्षा की हो या खेल की हर जगह लुधियाना की लड़कियां अपना परचम लहराने में आगे रहती हैं।
इसी कड़ी के तहत सतपाल मित्तल स्कूल की हिमानी भाटिया के टेबल टैनिस में अच्छे रिकार्ड को देखते हुए पंजाब का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। वे 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक गुजरात के बड़ौदा में होने वाली नेशनल स्कूल गेम्स में पंजाब स्कूल टेबल टेनिस टीम का प्रतिनिधित्व करेगीं।