चंडीगढ़. स्टैंडअप कॉमेडी में अब पहले जैसी बात नहीं है। हर कोई स्टैंडअप कॉमेडी करना चाहता है। इसमें डबल मीनिंग बातें आने लगी हैं। यह बात मंगलवार को हास्य कलाकार जॉनी लीवर ने कही। जॉनी रेयान स्कूल सेक्टर -49 में ‘जॉनी लीवर रेयान फिल्म एकेडेमी’ के उद्घाटन के लिए आए थे।
स्कूल प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि इस एकेडेमी में उनके ही नहीं किसी भी स्कूल के विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इसमें बच्चों को डांस, एक्टिंग के अलावा एडिटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन के गुर सिखाए जाएंगे। एकेडमी में जो भी ट्रेनर्स होंगे वह खासतौर पर मुंबई से आएंगे।