Jodhpur
फ्रंटियर खेलों में राजस्थान की विजयी शुरूआत
भास्कर न्यूज Wednesday, October 07, 2009 06:37 [IST]  

जोधपुर. बीएसएफ की 34वीं अंतर फंट्रियर खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से यहां अश्विनी स्टेडियम में शुरू हुई। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उदघाटन पुलिस आईजी भूपेंद्र कुमार दक ने किया। आयोजन सचिव डीआईजी संपतसिंह जोधा ने मेहमानों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी खेलों में दस सीमांत की टीमों के 650 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान राजस्थान ने विजयी शुरूआत की। उसने वॉलीबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी के मैच जीत लिए।



बास्केटबॉल : नॉर्थ बंगाल ने कश्मीर को 72—52 से और जम्मू ने त्रिपुरा को 74—38 अंकों से हराया।



वॉलीबॉल : राजस्थान ने एम एंड सी को, नॉर्थ बंगाल ने जम्मू को, और त्रिपुरा ने गुजरात को हराया।



हैंडबॉल : जम्मू ने त्रिपुरा को 27—24 से, राजस्थान ने एम एंड सी को 48—15 से, कश्मीर ने ए एंड एम को 33—20 से, पंजाब ने नॉर्थ बंगाल को 38—35 से हराया।



कबड्डी : राजस्थान ने एम एंड सी को 54—32 से, गुजरात ने नॉर्थ बंगाल को 47—27 से, जम्मू ने टीसी एंड एम को 59—39 अंकों से हराया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: