जोधपुर. जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के डेंटल कॉलेज एवं जनरल हॉस्पिटल में मंगलवार को कार्डियो प्लमोनरी रिस्सीटेशन विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संभाग के अनेक दंत चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। जोधपुर डेंटल कॉलेज के मेडिसन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सुमित गोदवानी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए चिकित्सकों को आपात जीवन रक्षक उपचार पद्धति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में चिकित्सक अपना धर्य बनाएं रखें और बिना किसी हिचक के मरीजों को उचित उपचार मुहैया करवाएं। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत करते हुए जोधपुर डेंटल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. सुनीता कासवान ने कहा कि कॉलेज में दांतों के इलाज के लिए सभी उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यशाला के समापन पर डॉ. जितेंद्र तिवारी ने पाली, जालोर, बिलाड़ा तथा जोधपुर सहित अन्य स्थानों से आए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।