Jodhpur
धोखाधड़ी के मामले में युवक गिरफ्तार
भास्कर न्यूज Wednesday, October 07, 2009 06:49 [IST]  

जोधपुर. झालामंड क्षेत्र में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित भूमि को फर्जी तरीके से हड़पने के मामले में उदयमंदिर पुलिस ने मंगलवार रात प्रतापनगर यूआईटी कॉलोनी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार झालामंड क्षेत्र में पुरखाराम और पीराराम मेघवाल की भूमि थी जो उसने आरक्षित कोटे से खरीदी थी।



नियम के अनुसार इस भूमि का आरक्षित कोटे से बाहर के व्यक्ति को बेचान नहीं किया जा सकता, लेकिन प्रतापनगर यूआईटी कॉलोनी निवासी गजेंद्र परिहार ने फर्जी पॉवर ऑफ एटॉनी बनवा कर इसे स्वयं के नाम करवा लिया। इसमें स्वयं को फर्जी ढंग से मेघवाल जाति का दर्शा दिया। बाद में यह जमीन उसने अपनी पत्नी के नाम कर दी।



यही जमीन उसने बाद में हिमताराम नाम के व्यक्ति को बेच दी जिसने आगे पूजा और कमला नामक महिलाओं को इस भूमि का बेचान कर दिया। कुछ दिन पूर्व इस मामले का इस्तगासे के जरिए उदयमंदिर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। मामले की जांच के बाद उदयमंदिर पुलिस ने मंगलवार की रात गजेंद्र परिहार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: