Jodhpur
एचपी डिपो में विस्फोट?
भास्कर न्यूज Wednesday, October 07, 2009 06:51 [IST]  

जोधपुर. बासनी क्षेत्र में स्थित एचपीसीएल गैस प्लांट परिसर में मंगलवार सुबह 11:40 बजे के करीब बम विस्फोट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में मिली। इस पर शहर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, बम निरोधक दस्ता तथा पैरा मिल्रिटी फोर्स की टुकड़ी एचपी प्लांट की ओर दौड़ पड़ी। बाद में सभी को पता लगा की हकीकत में यह बम विस्फोट न होकर मॉक ड्रिल थी।



सूचना मिलने के चंद मिनट के भीतर पुलिस फ्लाइंग संख्या आठ मौके पर पहुंची। तत्पश्चात् दमकल केन्द्र से गाड़ी तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 भी वहां पहुंची। इस घटना की सूचना के काफी देर बाद सरकारी एम्बुलेंस वहां पहुंची। शास्त्री नगर क्षेत्र की 108 के ईएमटी ने डमी घायल का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और चंद मिनटों में घायलों को लेकर एमडीएम पहुंच गई।



दूसरी ओर सरकारी एम्बुलेंस वहां पहुंची और घायलों को लेकर निकलने लगी तो गाड़ी बंद हो गई। इसे रवाना करने के लिए लोगों को धक्के लगाने पड़े। प्रशासन की सूचना पर 10 पैरा मिल्रिटी फोर्स की एक टुकड़ी तथा बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। दस्ते को परिसर की छानबीन के दौरान एक डमी बम भी बरामद हुआ, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया। एचपीसीएच अधिकारियों के अलावा मौके पर संभागीय आयुक्त एसपी आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: