Jodhpur
बिना बिल का डेढ़ टन देशी घी बरामद
भास्कर न्यूज Wednesday, October 07, 2009 06:53 [IST]  

जोधपुर. राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)शरत कविराज के निर्देश पर एक अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में बिना बिल का घी बरामद किया है। थानाधिकारी हरिराम चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेराई कस्बे में पिकअप आरजे 19 जीए 5350 को रोका गया।



इसमें भारी मात्रा में देशी घी भरा था। चालक संतोष के पास घी के बिल एवं बिल्टी नहीं मिले। इस पर पुलिस को घी के नकली होने का संदेह हुआ। घी के नमूनों की जांच के बाद ही इसके असली या नकली होने का खुलासा होगा। पुलिस को पिकअप में 81 कार्टन व 22 टीन घी के अलग अलग ब्रांड की पैकिग मिली।



इनमें आनंद घी के 5 कार्टन व 3 टीन, सूर्या घी के 42 कार्टन व 8 टीन, लाडला घी के 15 कार्टन व एक टीन, उजाला के 17 कार्टन व 5 टीन तथा अमर घी के 2 कार्टन व 5 टीन पुलिस ने जब्त कर लिए। पुलिस दल में नरपतदान, चैनाराम, मांगीलाल, दाणूराम भी शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: