जोधपुर. प्रदेश के स्कूलों में 27 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले आठ अक्टूबर को नोडल व नौ अक्टूबर को सभी शाला प्रधानों की कार्यशाला आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। स्कूली छात्र-छात्राओं को मिड डे मील के तहत देय दोपहर के भोजन से पहले तथा शौच इत्यादि के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अनिवार्य रूप से विकसित की जाएगी।
इसके लिए राज्य स्तर पर यूनिसेफ के सहयोग से 27 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। धुलाई दिवस मनाने से पहले राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने 7 अक्टूबर को जयपुर में आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इसमें प्रशिक्षित नोडल अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नोडल का प्रशिक्षण कल : प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी अर¨वद कुमार व्यास ने बताया कि 8 अक्टूबर को पंचायत स्तर के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित कर कार्यशाला में दिए गए निर्देशों के अनुरूप हाथ धुलाई दिवस मनाने की तैयारी की जाएगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को प्रत्येक नोडल हैडमास्टर अपने क्षेत्र के शाला प्रधानों की बैठक लेकर हाथ धुलाई दिवस से संबधित जानकारी देंगे।